उर्वशी रौतेला का खुल्लम खुल्ला मड बाथ, पहली बार इतनी बोल्ड फोटो देखकर फैंस का छूटा पसीना
बॅालीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई तस्वीर और फोटो शेयर करती रहती हैं। उर्वशी रौतेला हमेशा से अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। तो यहां पर भी वह एक बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं उर्वशी रौतेला ने इस बार भी अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने फैंस को चौंका दिया है।
उर्वशी रौतेला ने अपनी मड बाथ की एक फोटो शेयर की है। उर्वशी ने इसके साथ ये भी बताया है कि कैसे वह इस मड बाथ का फायदा उठा रही हैं। मड बाथ में उवर्शी रौतेला को क्या फायदा होता है, उन्होंने इसके फायदे भी बताए हैं।

उर्वशी रौतेला ने अपनी इस तस्वीर के साथ लिखा है कि मेरा पसंदीदा मड बाथ स्पा मड थेरेपी क्लियोपेट्रा पुरानी थीं। जिन्हें मड बाथ पसंद था। मॅाडर्न फैंस से मैं शामिल हूं। वह आगे लिखती हैं कि बलेरिक बीच की लाल मिट्टी का मजा ले रही हूं। कहा जाता था कि रोमन प्यार की देवी इसे शीशे की तौर पर इस्तेमाल करती थीं। यह मिनरल-रिच मिट्टी होती है जिसे स्किन के लिए थेराप्युटिक और अच्छा माना जाता है।
उर्वशी ने इसके फायदे बताते हुए बोला है कि ये डिटॅाक्सिफाई करते हैं। अशुद्धियां बाहर करते हैं। त्वचा को मुलायम बनाते हैं। सर्कुलेशन भी बढ़ाते हैं। दर्द में भी राहत देते हैं। उर्वशी के फैंस उनकी इस तस्वीर पर तेजी से कमेंट कर रहे हैं। किसी ने तारीफ की है तो कई लोगों ने काफी फनी कमेंट भी किए हैं।
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने यूनिक स्टाइल के लिए चर्चा में रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। जहां पर वह अपने पेट में मुक्का खाती हुई नजर आयी थीं। इसके बाद हर कोई दर्द में उर्वशी रौतेला को देखकर उनके हिम्मत की तारीफ कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications
