बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया खुलासा-"मैं कोरोना पॉजिटिव नहीं हूं,झूठी खबर थी, चिंता करने के लिए धन्यवाद"
कोरोना वायरस का कहर हर देश, हर शहर में दिख रहा है। भारत में भी हजारों लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं। जहां हाल ही में सिंगर कनिका कपूर कोरोना का जंग जीत कर वापस लौटीं हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों ने अचानक सबको हैरान कर दिया था। लोगों ने इस बारे में चिंता जाहिर की।
लेकिन बता दें, अब एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट से यह रिवील किया है कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं। किसी ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया था और गलत जानकारी फैलाई थी। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और अपने परिवार के साथ हूं।

एक्ट्रेस ने लिखा- मैं सोकर उठी तो कई मैसेज आए हुए थे, जिसमें लोगों ने चिंता जताई थी। मुझसे यह भी कहा कि अगर जरूरत हो तो उन्हें कॉल करूं। कुछ लोगों ने टेलिफोन नंबर भी शेयर किए। लोगों की चिंता और प्यार से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने इसीलिए चिंता नहीं दिखाया क्योंकि मैं एक्टर हूं, बल्कि इसीलिए दिखाया क्योंकि वो दूसरे इंसान की परवाह करते हैं। बता दूं, हम सभी घर पर सुरक्षित हैं और कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं जैसा कि मेरे पोस्ट में लिखा था (कसम से पता नहीं किसने)। सभी का शुक्रिया।'
बता दें, हाल ही में एक्टर पूरब कोहली ने खुलासा किया है कि वो और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। लेकिन सही समय पर इलाज होने की वजह से अब वो सभी ठीक हैं और लंदन में हैं.


Click it and Unblock the Notifications
