नहीं रहीं गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शकीला..'बाबू धीरे चलना' गाने से मिली थी पहचान
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शकीला की 82 साल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनके परिवार के सदस्य ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।शकीला 'बाबूजी धीरे चलना' गाने से खासी लोकप्रिय हुई थीं और ये गाना आज भी लोगों की जबान पर है।
शकीला के भांजे ने सोशल मीडिया लिखा कि "बड़े ही दुख के साथ मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरी मासी शकीला का देहांत हो गया है। सन 50 और 60 के दशक की वो एक स्टार थीं..बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभालना। कृपया करके उन्हें दुआ में याद रखें। अल्लाह उन्हें जन्नत अता करें..आमीन।"

शकीला को बुधवार को हार्टअटैक आया था लेकिन पास के अस्पताल ने उन्हें एडमिट करने से इंकार कर दिया। दूसरे अस्पताल में जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।शकीला कभी मरीन ड्राइव स्थित फेमस आर्ट डेको बिल्डिंग गोविंद महल में रहती थीं। लेकिन 1991 में उनकी बेटी मीनाज ने सुसाइड कर लिया, जिसके बाद वे मरीन ड्राइव से बांद्रा शिफ्ट हो गईं।
शकीला ने एक एनआरआई डिस्ट्रिब्यूटर से शादी की थी और बेहद कम लोगों से मिलती थीं। आखिरी समय तक वो बस अपनी दोस्त आशा पारेख से कॉन्टैक्ट में थी।


Click it and Unblock the Notifications