42 साल की समीरा रेड्डी ने दिखाया हाथ के ऊपरी हिस्से का स्ट्रेच मार्क्स, बोली इतनी बड़ी बात, जमकर तारीफ

बॅालीवुड से दूर समीरा रेड्डी एक बार फिर से अपने दमदार विचार को लेकर चर्चा में आ गई हैं। समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर फिर एक बार पावरफुल मैसेज शेयर किया है। जहां पर समीरा रेड्डी ने यह बताया है कि कैसे शरीर को चुनना चाहिए। समीरा रेड्डी ने यहां पर सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक मैसेज दिया है।

जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। 42 साल की समीरा रेड्डी की इस मैसेज की इंटरनेट पर काफी तारीफ की जा रही है। जो यह बताती है कि शरीर का कौन सा हिस्सा खूबसूरत है और कौन सा नहीं। समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में समीरा रेड्डी अपने हाथ के ऊपरी हिस्से के स्ट्रेच मार्क्स दिखा रही हैं।

Sameera Reddy,

इस तस्वीर के साथ समीरा रेड्डी ने महिलाओं को गर्व करने पर एक मजबूत विचार साझा किया है। समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि अपने शरीर का वो हिस्सा चुनिए जिसे आप सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। उस हिस्से को सबसे ज्यादा प्यार दीजिए और स्वीकार कीजिए।

समीरा रेड्डी का दमदार पोस्ट

समीरा रेड्डी का दमदार पोस्ट

समीरा रेड्डी ने यह भी बोला है कि आपका शरीर आपका सबसे अच्छा साथी है। इसे आपके प्यार की जरूरत है। समीरा ने लिखा है कि सकारात्मक बॉडी इमेज बनाने के लिए यह साधारण बॅाडी सकारात्मक एक्सरसाइज ट्राई कीजिए। अगर आप अपने शरीर के उन हिस्सों को साझा करने में सहज महसूस करते हैं। जो परेशान करते हैं तो साझा कीजिए।

105 किलोग्राम समीरा रेड्डी का वजन

105 किलोग्राम समीरा रेड्डी का वजन

आपको बता दें कि समीरा रेड्डी लगातार सोशल मीडिया पर अपने शरीर को लेकर बात करती हुईं आयी हैं। हाल ही में समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू में हाल ही में कहा था कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही थीं। समीरा रेड्डी ने यह भी बताया कि उनका वजन भी लगातार बढ़ता जा रहा था। समीरा रेड्डी ने बताया कि उनका वजन 105 किलोग्राम हो गया था।

समीरा रेड्डी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव

समीरा रेड्डी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव

मेरे पति ने ही मेरे बच्चे का ध्यान रखा था। मैं फिल्म इंडस्ट्री से कट हो चुकी थी और मेरा वजन 105 किलोग्राम का हो गया था। मेरा इलाज भी चल रहा था। गौरतलब है कि समीरा रेड्डी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। कई बार महिलाओं को अपनी पोस्ट से प्रेरणा देती हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर समीरा रेड्डी चर्चा में रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X