दिलीप कुमार के मौत से टूट चुकी हैं सायरा बानो, दर्द में बोलीं- घर से निकलना नहीं चाहती हूं
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो बुरी तरह टूट गई हैं। सायरा बानो ने हाल ही में अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि वह दिलीप साहेब को बेहद याद करती हैं और उनका मन दिलीप कुमार के बिना घर से बाहर निकलने का नहीं करता है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने अपना दर्द जाहिर कर बताया कि उन्हें अपने जीवन में दिलीप साहब की कमी बेहद खलती है। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो को गहरा सदमा लगा है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार हाल ही में सायरा बानो ने अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दिलीप साहब के दुनिया से अलविदा लेने के बाद उनकी कमी भरना नामुमकिन है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार सायरा ने कहा है कि उनके जाने के बाद मैं बहुत परेशान रहती हूं।

घर से बाहर निकल नहीं निकल पा रही
वह कहती हैं कि मैं इस वजह से घर से बाहर निकल नहीं निकल पा रही हूं। मैं कैसे इससेबाहर आ सकती हूं। हम दोनों साथ में थे। सब कुछ ठीक था। मुझे साहब के घर पर रहना अच्छा लगता था। मैं बाहर पार्टी करने वाली व्यक्ति नहीं हूं।सायरा आगे कहती हैं कि उनके जाने के बाद मैंघर से बाहर तक नहीं निकलना चाहती हूं।

केवल अपने करीबी दोस्तों के साथ मिल रही हूं
मुझे नहीं पता है कि कब तक, जब तक मैं इससे बाहर नहीं आ जाती । सच बताऊं तो मैं लोगों के साथ घुल-मिल नहीं रही हूं। मैं केवल अपने करीबी दोस्तों के साथ ही मिल रही हूं।

मेडिटेशन और प्रेयर के सहारे
दिलीप साहेबको याद करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं खुश किस्मत हूं कि बहुत सारे लोग मेरे बारे में इतने परेशान हैं। मैं बहुत मेडिटेशन और प्रेयर कर रही हूं। मैं जानती हूं कि इस तरह के हालात में और भी लोग रहे हैं। उस दौर से बाहर भी आए हैं।

बाहर आने में समय लगेगा
शायद मेरा दिलीप साहब से कुछ अधिक लगाव था। इस वजह से मुझे इस सब से बाहर आने में समय लग रहा है। गौरतलब है कि दिलीप कुमार का निधन कोरोना वायरस के दौरान 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











