..................... Bollywood Actress Robbed Attacked and forced to prostitution hotel room in Hyderabad while sleeping - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्ट्रेस के होटल रूम में घुसे लोग, प्रॉस्टिट्यूशन के लिए किया मजबूर... हाथ-पैर बांधकर की लूट

bollywood

Bollywood Actress Robbed: बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला हैदराबाद से सामने आया है। खबर है कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को उसके होटल के कमरे में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया और उसके साथ लूटपाट की वारदात हुई। एक्ट्रेस ने खुद इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

रकम देने के लिए आए थे लोग

उन्होंने बताया कि हैदराबाद में उन्हें एक दुकान के उद्घाटन के लिए बुलाया और जहां वह ठहरी थीं वहां कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर उनके साथ लूटपाट की। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की एक 30 वर्षीय अभिनेत्री को उसकी एक महिला मित्र ने 17 मार्च को एक दुकान के उद्घाटन समारोह में गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए हैदराबाद बुलाया था। इसके लिए एक्ट्रेस का प्लेन का किराया और वेन्यू आने के लिए कुछ रकम देने का वादा किया गया था।

सोती हुई एक्ट्रेस के कमरे में घुसे लोग

अभिनेत्री की पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब वह होटल में अपने कमरे में सो रही थी तो 2-4 महिला और युवक उनके कमरे में घुस गए और कथित तौर पर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके बैग से नकदी और सोना लूट कर फरार हो गए। एक्ट्रेस ने बताया कि आरोपी उससे 50 हजार नकद रुपयों की लूटपाट कर मौके से भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

इस वारदात के बाद अभिनेत्री ने डायल 100 की मदद से पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी संदिग्धों की पहचान करने के लिए होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X