..................... bollywood actress Riya Kishanchandani ties knot with choreographer Mudassar Khan nikaah wedding photos and album storms internet - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के बाद इस हिंदू एक्ट्रेस ने मुस्लिम स्टार संग रचा लिया निकाह, बिना चर्चा सीधे शेयर की तस्वीरें

Mudassar Khan, Riya Kishanchandani

Mudassar Khan Riya Kishanchandani Wedding Photos: बी टाउन में इन दिनों वेंडिग सीजन चल रहा है। परिणीति चोपड़ा और मालविका राज के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस मैरिड लाइफ में एंटर कर चुकी हैं। ये हसीना रिया किशनचंदानी है जिन्होंने डेटिंग के बाद अपने कोरियोग्राफर बॉयफ्रेंड मुदस्सर खान के साथ शादी की है।

इस कपल ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड्रॉप की है जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। रिया और मुदस्सर की शादी की तस्वीरें देख उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, बिना किसी चर्चा या सुर्खियों में आए ही इस कपल ने सीधे अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दी जो कि हर किसी को सरप्राइजिंग लग रहा है।

3 दिसंबर 2023 को मुदस्सर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं और अपने फैंस को भी इस बड़ी खुशी में शामिल किया। सामने आई तस्वीरों में हम कपल को आइवरी कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देख सकते हैं, जो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अपने डी-डे पर दुल्हन ने आइवरी कलर का शरारा सेट पहना था, जिस पर गोल्डन क्रिस-क्रॉस पैटर्न वर्क किया गया था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक शीयर दुपट्टा कैरी किया था।

दुल्हन रिया ने अपने लुक को सटल मेकअप और मैचिंग ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें एक पासा (झूमर), ब्रॉड नेकपीस, मांगटीका, अंगूठी और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। हालांकि, ये उनके हाथों की फ्लोरल ज्वेलरी थी, जो उनके लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ रही थीं। वहीं, मुदस्सर आइवरी कलर के कुर्ता-पायजामा और मैचिंग दुपट्टे में अच्छे दिख रहे थे।

मुदस्सर खान द्वारा शेयर की गईं फोटोज में कपल को एक-दूसरे के साथ बेहद खुश देखा जा सकता है। पहली फोटो में जहां कपल एक-दूजे का हाथ पकड़े हुए नजर आया, वहीं एक फोटो में कोरियोग्राफर अपनी दुल्हन को किस करते हुए नजर आए। वहीं, अन्य फोटोज भी उनकी केमिस्ट्री और प्यार को बयां करने के लिए काफी हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

कोरियोग्राफर ने अपने कैप्शन में लिखा, ''अल्हम्दुलिल्लाह, मैरिड। आप दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हैं रिया किशनचंदानी। हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन व प्यार के लिए हमारे दोनों परिवारों को धन्यवाद। दुआ में याद रखना..।''

मुदस्सर खान की पत्नी रिया पेशे से मॉडल व एक्ट्रेस हैं, जो 'स्प्लिट्सविला' और 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं, मुदस्सर बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं, जो कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X