इंटरनेशनल सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के आजादी की लड़ाई में कूदीं रिया चक्रवर्ती- उन्हें आजाद करो, गंभीर मामला
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ड्रग केस को लेकर विवाद में छाई रहीं। जेल से बाहर आने के बाद रिया चक्रवर्ती फिलहाल अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट करती रहती हैं।
जो कि अधिकतर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है। बीते दिनों उन्होंने खुद के संभलने को लेकर एक पोस्ट किया था। जो कि वायरल हो गया। वहीं इस बार रिया चक्रवर्ती ने इंटरनेशनल सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जो कि चर्चा में आ गया है।

बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ब्रिटनी का कहना है कि वह अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से आजाद होना चाहती हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स का ये मामला विदेशी मीडिया में छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications