खाने की चीज पर थूक लगाते वर्कर, भड़कीं रवीना टंडन VIDEO देख बोलीं- सलाखों के पीछे डालो
बॅालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कोई ना कोई तस्वीर और फोटो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार रवीना टंडन ने इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो पर अपनी भड़ास निकाली है। रवीना टंडन ने खाने की चीज के साथ हुई इस हरकत के लिए एक्शन लेने के लिए बोला है साथ ही इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में रवीना टंडन ने एक वायरल बेकरी वीडियो को देखने के बाद अपनी नाराजगी कड़े शब्दों में जाहिर की है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेकरी में वर्कर्स रस्क को पैकेट में डाल रहे हैं। लेकिन जिस तरह इसे पैकेट में डाला जा रहा है वो देखने के बाद कोई भी रस्क को खाना नहीं चाहेगा। बेकरी में गंदे तरीके से रस्क तैयार किया जा रहा है। कुछ वर्कर्स रस्क पर अपना पैर भी रखा है। इस रस्क को चाटते हुए भी वर्कर्स देख रहे हैं।

बेकरी के बाद पैक होकर ये रस्क दुकानों पर कम कीमत में बेचने के लिए रखा जाता है। रवीना ने वर्कर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस वीडियो रवीना टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने लिखा है कि उम्मीद करती हूं कि ये पकड़े जाएं और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे बंद हो जाएं।
जिस शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। उस पर भी कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। इस वायरल वीडियो की हर तरफ आलोचना हो रही है कि किस तरह गंदी तरीके से खाने के चीजों को पैक किया जाता है और बाजार में इसे बेचा जाता है। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि ये वीडियो किस जगह है, कौन हैं जो लोग इस तरह से खाने के सामान के साथ ऐसी हरकत कर रहे हैं। इंटरनेट पर बीते दो दिन से ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
