बॉलीवुड की सबसे SHOCKING शादी देगी गुड न्यूज!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ ही दिनों पहले हमने वोग में रानी मुखर्जी नया सेक्सी अवतार देखा। रानी को इस तरह देख फैंस को काफी हैरानी भी हुई और कई सवाल भी उठे! बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकीं रानी गुड न्यूज देने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

हालांकि रानी मुखर्जी ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन रानी के एक नजदीकी ने बताया कि, हाल ही में जब वे रानी से लंदन में मिले थे, तो रानी लगातार डॉक्टर के संपर्क में थीं और रोजाना मसाज भी उनके नियम में शामिल था। रानी प्रेंग्नेंसी के शुरूआती महीनों में अपना खूब ख्याल रख रही हैं।
PICS: फैशन WAR.. शाहरूख कीं दो फेवरिट एक्ट्रेस.. हॉट एंड सेक्सी!
बता दें, आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी बॉलीवुड की सबसे शॉकिंग शादियों में से एक हैं। दोनों ने 21 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में शादी की थी।
बहरहाल, इससे पहले भी एक बार रानी मुखर्जी के प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ चुकी है। लेकिन उस वक्त रानी ने इस खबर का खंडन किया था। लिहाजा, अब हमें इंतजार है कि इस बार रानी आकर अपनी खुशखबरी फैंस के साथ भी बांटें।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












