कभी बेबाक बयान..कभी धारदार एक्टिंग, लेकिन अब इस वजह से चर्चा में ये एक्ट्रेस!

By Shweta

बॉलीवुड में आए दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस या एक्टर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। कभी किसी हरकत के कारण के तो कभी किसी बयान को लेकर या फिर कंट्रोवर्सी ।राधिका आप्टे भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कभी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर।हाल में भी उनकी फिल्म फोबिया के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली। इस बार राधिका आप्टे सुर्खियों में कुछ और वजह से हैं। जी हां दरअसल उनका एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।राधिका आप्टे इसको लेकर सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि इसमें राधिका आप्टे का इंटिमेट सीन हैं जिसमें वो न्यूड हैं और सीन भी काफी बोल्ड है।

Radhika Apte

दरअसल ये सीन फिल्म पार्च्ड का हिस्सा है। फिल्म गुजरात के पिछड़े गांव की कहानी है जहां की तीन महिलाएं खुद गांव की पुरानी परंपराओं को तोड़ती हैं और अपने हिसाब से अपने लिए नए नियम बनाती है।फिल्म में तनिष्ठा मुर्खजी और सुरविन चावला भी हैं।

असल में पार्च्ड के बारे में शायद कम लोग जानते होंगे क्योंकि फिल्म भारत के बाहर कई देशों में रिलीज हुई 2015 में ही हुई थी और इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराही भी गई थी। फिल्म में सीन की मांग थी इसलिए राधिका आप्टे इंटिमेट सीन करने के लिए तैयार हुई थीं।

[पार्च्ड फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें]

अब जाहिर है फिल्म में इस तरह का कोई सीन लीक हो जाए तो सबसे ज्यादा दुख फिल्ममेकर को ही होगा। असीम बजाज ने भी अपनी नाराजगी लीक होने को लेकर जताई है। दरअसल वो भारत में रिलीज होने से पहले राधिका की बॉडी कई जगहों पर ब्लर करवाना चाहते थे।

हालांकि फिल्म फ्रांस और यूएस में पहले ही रिलीज हो चुकी है तो असीम बजाज इसे लीक नहीं बल्कि मानते हैं फिल्म के उस हिस्से को इंटरनेट पर डास दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को उन्होंने ये भी कहा की भारत में सेक्स को लेकर काफी हल्ला मचाया जाता है नहीं तो इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है।

इतना तो जरूर है कि वीडियो वायरल हो जाने की वजह से फिल्म जरूर चर्चा में आ गई है। ऐसा पहली बार नहीं पहले भी कई बार हो चुका है जब किसी फिल्म का कोई सीन इंटरनेट पर वायरल हो गया हो। ये अलग बात है कि असिम बजाज का मानना है की ऐसा फिल्म की पब्लिसिटी के लिए नहीं किया गया है।

उन्होंने यहां तक कहा कि राधिका आप्टे उनकी बहन जैसी हैं और वो ऐसा कुछ नहीं चाहेंगे जिसकी वजह से किसी और पर उंगली उठे।खैर, जो भी हो लेकिन इतना जरूर है कि राधिका आप्टे एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनकी इस फिल्म की भी पहले काफी तारीफ हो चुकी है तो रिलीज होने के बाद फिल्म क्या कमाल दिखाती हैं ये देखना मजेदार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X