..................... Bollywood actress Preity Zinta snubs AAP, supports Modi in Varanasi - Hindi Filmibeat

जिंटा की नजर में मोदी स्मार्ट तो केजरीवाल कन्फ्यूज मैन

बॉलीवुड की सेक्सी डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा को अक्सर लोग ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो मीडिया में बयान दिया है उससे लगता है कि वो काफी तीखी बयानबाजी भी कर सकती हैं।

काशी पहुंची प्रीति ने मोदी के लिए किये 'विश्वनाथ' के दर्शन!

चिलचिलाती गर्मी में वाराणसी पहुंची प्रीति जिंटा ने जहां बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को देश का स्मार्ट नेता बताया वहीं दूसरी ओर उनकी नजर में आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह से कन्फ्यूज मैन बताया।

अरविंद राजनीति के कच्चे और कमजोर खिलाड़ी हैं

प्रीति ने कहा कि अरविंद क्या चाहते हैं? वो खुद नहीं जानते हैं, वो राजनीति के कच्चे और कमजोर खिलाड़ी हैं। वो क्या कहेंगे और क्या करेंगे.. कह पाना बहुत मुश्किल हैं। ऐसे अधर में लटके व्यक्ति से देश का कुछ भी भला नहीं होने वाला।

तो वहीं बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मीडिया से मुखातिब प्रीति ने कहा कि पूरे देश में इस समय मोदी की लहर है और उन्हें पीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता है। वो एक काबिल नेता हैं जो देश को तरक्की और दिशा दे सकते हैं।

बीजेपी के मोदी देश के प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं। देश का विकास सही मायने में गुजरात में हुआ है जिसकी वजह से देश की कमान केवल मोदी के ही हाथ में होनी चाहिए। प्रीति ने कहा कि वो मोदी का प्रचार नहीं कर रही हैं लेकिन वो मोदी को पसंद जरूर करती हैं। मालूम हो कि 12 मई को वाराणसी में चुनाव हैं जिसमें मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने दावेदारी पेश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X