सरोगेसी से 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, बताया बच्चों का दिलचस्प नाम

बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी निजी जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ गई हैं। प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। प्रीति जिंटा ने बताया है कि कैसे उनका परिवार अब जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर पहुंच चुका है। 46 साल की प्रीति जिंटा ने बताया है कि सरोगेसी के जरिए वह मां बनी हैं।

प्रीति जिंटा ने अपने फैंस के साथ यह भी शेयर किया है कि उनके दोनों बच्चों का नाम जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ रखा है। प्रीति जिंटा ने ट्वीट पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि सभी को हाय, मैं आज अपने सभी लोगों के साथ एक अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी।

Preity zinta

जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद ढेर सारा प्यार और रोशनी। जीन, प्रीति, जय और जिया की तरफ से धन्यवाद।

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को की शादी

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को की शादी

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफसे शादी कर ली थी। जीन की उम्र प्रीति जिंटा से 10 साल छोटी है। अमेरिकन सिटीजनजीन से शादी करके प्रीति जिंटा ने सभी को चौंका दिया था। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही प्रीति जिंटा ने शादी की। प्रीति जिंटा शादी के बाद अधिक समय तक लॉसएंजेलिस में रहती हैं। रहा सवाल सरोगेसी का तो अभी तक बॅालीवुड में कई कलाकारों ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने की खुशी हासिल की है।

सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स

सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स

हाल ही में बॅालीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले बॅालीवुड के कई कपल भी सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं। इसमें कई बिग स्टार्स के नाम शामिल हैं। शाहरुख खान,आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर जैसे कलाकार ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का सुख पाया है।

प्रीति जिंटा ने बताई सरोगेसी की वजह

प्रीति जिंटा ने बताई सरोगेसी की वजह

हालांकि प्रीति जिंटा ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि क्यों उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया। सरोगेसी से माता-पिता बनने के लिए कोई भी कपल एक महिला की कोख को किराए पर ले सकता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने की वजह की बात की जाए तो इसकी लिस्ट लंबी है। यह कपल के निजी फैसले पर निर्भर करता है। प्रीति जिंटा से पहले सरोगेसी से जुड़वा बच्चों के पिता करण जौहर भी बन चुके हैं। करण के बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही जौहर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X