शराब ने पूजा भट्ट की जिंदगी की खराब, 5 साल पहले उठाया बड़ा कदम, बोलीं- मैं अकेली हूं
बॅालीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का शराब को लेकर एक भावुक पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है। पूजा भट्ट ने बताया है कि कैसे उन्होंने पांच साल पहले शराब को पूरी तरह से छोड़ने का फैसला लिया है। पूजा भट्ट ने बताया कि ये उनके जीवन का सबसे जरूरी और प्रमुख फैसला था। पूजा भट्ट ने इस पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि वो अपने इस फैसले से पूरी तरह से खुश है।
लेकिन ये सफर तय करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। पूजा भट्ट ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने जिंदगी के इस खास दिन का जश्न भी मनाया है। पूजा भट्ट ने इसके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

पूजा भट्ट ने इस पोस्ट में अपनी भावना जाहिर करते हुए लिखा है कि पांच साल लगभग हो चुके हैं। जबसे मैंने शराब का सेवन छोड़ा है। इसके आगे पूजा भट्ट ने लिखा है कि एक चीज जिसने मुझे खतरनाक तूफान से बचाया और बुरे समय में मेरा साथ दिया और फेम के मौसम में मुझे सब्र सिखाया।

पूजा भट्ट ने लिखा भावुक पोस्ट
पूजा भट्ट ने लिखा कि मेरी जिंदगी में किसी तीसरे के लिए जगह नहीं है। मेरी जिंदगी में मेरी सबसे पहले जरूरत मैं खुद हूं। वह आगे लिखती हैं कि मेरी इमोशनल हेल्थ सबसे पहले आती है। मेरी रिकवरी पहली प्राथमिकता है। क्योंकि हर रिकवरी जैसे प्यार मतलबी होता है। फिर चाहे लोग कुछ भी क्यों न कहते रहें। मेरी पसंद एकदम साफ है। मैं अकेली हूं। हमेशा। पूजा भट्ट के इस पोस्ट पर उनकी एक फैन ने भी कमेंट किया है और लिखा है कि मैंने अपने पति को शराब के सेवन में खो दिया। अगर मैं उन्हें रीहैब में लेकर जाती तो शायद वो आज जिंदा होते।

पूजा भट्ट ने बताई नशे की समस्या
पूजा भट्ट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुझे माफ करिए आपके लॅास के लिए। सच यह है कि कोई किसी को नहीं रोक सकता है। दो साल पहले पूजा भट्ट शराब को लेकर लिखा था कि बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं। नशे की समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।

पूजा भट्ट का करियर
आपको बता दें कि पूजा भट्ट फिल्मों से भी दूर रहती हैं। पूजा भट्ट ने साल 1990 के दशक की डैडी, दिल है की मानता नहीं और जख्म जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा भट्ट कुछ समय पहले वेब सीरीज बॅाम्बेबेगम्समें नजर आयी थीं। सड़क 2 में पूजा भट्ट को आलिया भट्ट और आदित्य रॅाय कपूर के साथ देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











