..................... बॅालीवुड एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना वायरस से निधन Bollywood Actress pia bajpiee brother die due to corona virus - Hindi Filmibeat

पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से निधन, मांगी थी ट्वीट से मदद - वेंटिलेटर चाहिए मेरा भाई मर रहा है

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से उठे दर्द की आवाज हर तरफ से आ रही है। कोरोना वायरस के कारण बॅालीवुड एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का भी मंगलवार को निधन हो गया है। पिया बाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को शेयर किया है। आपको बता दें कि पिया ने अपने भाई के लिए मदद भी मांगी थी। पिया बाजपेयी ने ट्वीट पर लिखा है कि मेरा भाई नहीं रहा..इससे पहले पिया ने ट्वीट करके सभी से सहायता मांगी थी।

उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए लिखा था कि मुझे यूपी के फर्रुख्खाबाद के कायमगंज ब्लॅाक में मदद की आवश्यकता है। एक बेड और वेंटिलेटर...मेरा भाई मर रहा है। हाथ जोड़कर विनती करती हूं प्लीज मदद कीजिए। हम पहले ही बहुत परेशानी में हैं। आखिरकार पिया बाजपेयी ने ये जानकारी दी कि उनके भाई का निधन हो गया।

Pia bajpiee

आपको बता दें कि हाल ही में ये भी खबर आयी कि निक्की तंबोली भी अपने भाई को खो चुकी हैं। निक्की तंबोली ने कुछ दिन पहले अपने भाई के लिए पूजा भी रखवाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वह अपने भाई को अब खो चुकी हैं।

वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद, रवीना टंडन के साथ कई स्टार्स भी लगातार अपनी तरफ से लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी के साथ कई ऐसे बड़े कलाकार हैं जो कि मदद से जुड़े हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। दूसरी तरह अजय देवगन ने 20 बेड का आईसीयू मुंबई स्थित दादर में बनवाया है। इस वक्त हर कलाकार किसी ना किसी जरिए लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X