नोरा फतेही ने किया 16 साल की उम्र में वेट्रेस का काम, बोलीं- खराब बर्ताव होता था
बॅालीवुड एक्ट्रेस और लोकप्रिय डांसर नोरा फतेही ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मुश्किलों का सामना किया है। नोरा फतेही ने एक शो में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने कम उम्र में काम करने की शुरुआत की। नोरा फतेही ने एक कुंकिग रियलिटी शो में बताया कि जब वो 16 साल की थीं तो एक महिला वेटर का काम करना उन्होंने शुरू कर दिया।
Recommended Video
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने खुद बताया कि मैंने अपना खर्च चलाने के लिए यह कदम उठाया है। नोरा फतेही ने इस मामले पर बोला है कि जेब खर्च कमाने के लिए यह करना पड़ा रहा था। नोरा फतेही ने बताया कि 16 साल की उम्र से लेकर उन्होंने 18 साल की उम्र तक ये काम किया है।

नोरा फतेही ने ये भी बताया कि इस काम के दौरान कैसे उन्हें इस दौरान बातचीत और बाकी चीजों को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। नोरा फतेही ने बोला है कि कई बार जिस रेस्टोरेंट में कस्टमर्स आते थे उनके मन में काफी कुछ घटिया भी होता था। नोरा फतेही ने बोला कि इस हालात का सामना करना उनके लिए काफी मुश्किल होता था।
नोरा फतेही ने कहा कि उस देश में पतली लड़कियों को पसंद नहीं किया जाता था। उस देश में गोल-मटोल और कर्वी महिलाओं को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। नोरा फतेही ने कहा है कि उनके चेहरे और बॅाडी को लेकर भी खराब तरीके से कमेंट किया जाता था।


Click it and Unblock the Notifications