बॉलीवुड की ये हसीना करने जा रही साउथ फिल्मों में एंट्री, वरुण तेज संग रोमांस करती नज़र आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कुछ ऐसी हसीनाएं भी है जो कि हर किसी का दिल जीत रही है. लेकिन आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना चाहती है. लेकिन आज हम आपको एक बॉलीवुड की ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं जो कि साउथ इंडस्ट्री में जल्दी ही कदम रखने वाली है. कुछ ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि बॉलीवुड की 31 साल की मशहूर अभिनेत्री जल्दी ही साउथ के सुपरस्टार वरुण तेज के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई नजर आने वाली है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जिनका जन्म कैनेडा में 6 फरवरी 1992 में हुआ. वह जल्दी ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है और इतना ही नहीं वह कैनेडियन मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में भी जानी जाती है. जो कि काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारे हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी खूबसूरती पर भी अपना दिल लोग हार बैठते हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं साकी साकी गर्ल यानी कि नोरा फतेही की.
साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही नोरा फतेही
नोरा फतेही बॉलीवुड की दिलबर गर्ल और साकी साकी गर्ल के नाम से भी जानी जाती है. साथ ही आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने अपने डांस के वजह से काफी ज्यादा लोगों के दिलों पर राज किया है. लेकिन अब जल्दी ही उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिल सकता है. वैसे तो नोरा फतेही के पास में साउथ इंडस्ट्री से कई सारे ऑफर आए लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने वरुण तेज की फिल्म को चुना.
नोरा फ़तेही को फ़िल्म में अपना किरदार आया पसंद
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि नोरा फतेही को वरुण तेज की अनटाइटल्ड फिल्म 'वीटी14' में बेहद ही खास रोल करने के लिए ऑफर किया गया. इतना ही नहीं नोरा फतेही को भी इस फिल्म में अपना किरदार काफी भाया और इसी वजह से शायद वह जल्दी ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी. इस फिल्म को करुणा कुमार निर्देशित कर रहे हैं तो आपको बता दें कि नोरा फतेही का भी इस फिल्म में एक खास किरदार होने वाला है. इस फिल्म को लेकर फाइनल बातचीत हो रही है और फिल्म में नोरा फतेही का एक डांस नंबर भी होने वाला है.
वरुण तेज की हाल ही में हुई है सगाई
वरुण तेजा ने बीते दिनों लावण्या त्रिपाठी के साथ में सगाई कर ली थी. इतना ही नहीं अब जल्दी ही वह 'वीटी14' फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं. साथ ही जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. अगर हम फिल्म की बात करें तो आपको बता दें कि इसे 1960 पर बेस्ड पीरियड ड्रामा बताया जा रहा है. वरुण के करियर की यह सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में शुमार है. इतना ही नहीं वरुण की फिल्म Gandeevadhari Arjuna 25 अगस्त को रिलीज होगी. 'वीटी14' फिल्म में मीनाक्षी चौधरी को लीड रोल दिया गया है. लेकिन नोरा फतेही का किरदार इस फिल्म में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है. बताया तो जा रहा है कि मीनाक्षी और नोरा में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.


Click it and Unblock the Notifications











