..................... Bollywood Actress Nora Fatehi became new victim of deepfake video actress got shocked - Hindi Filmibeat

Nora Fatehi भी हो गईं डीपफेक वीडियो की शिकार, ऑनलाइन कपड़े बेचती नजर आईं एक्ट्रेस

Nora Fatehi

Nora Fatehi Deep Fake Video: सोशल मीडिया पर हलचल मच गई क्योंकि एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद का एक फर्जी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं और ऑनलाइन इस विषय पर चर्चा छिड़ गई है।

यह वीडियो एक रिटेल क्लोदिंग कंपनी की सीजन के अंत की बिक्री का एडवरटाइजमेंट था। रिटेलर के सोशल मीडिया पर दिखाया गया एड एकदम असली लग रहा था, लेकिन क्लोदिंग कंपनी की वेबसाइट ने इसका खंडन किया। नोरा भी ये वीडियो देखकर हैरान रह गई हैं।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया कि तकनीकी आउटफिट और एथलेटिक जूते वेबसाइट लुलुमेलन ने ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए उनके एक डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा, "हैरान हूं!!! यह मैं नहीं हूं!"

नोरा फतेही की पोस्ट में दिख रहा है कि नोरा फतेही प्रोडक्ट का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, नोरा फतेही के के चेहरे का इस्तेमाल कर एक डीपफेक वीडियो बनाया गया है जो वायरल हो रहा है। फिलहाल, नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को बता दिया है कि ये फर्जी वीडियो है। वहीं, नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, दक्षिण भारत की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाले युवक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशन) ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, स्पेशल सेल का कहना था कि दक्षिण भारत के ही किसी शख्स ने मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाया था।

दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपी ईमानी नवीन को गिरफ्तार किया है, जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के पालापारू गांव का रहनेवाला है। उसकी उम्र 24 साल है। इसी ने मंधाना के डीपफेक वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X