..................... Bollywood actress Nikita rawal robbed at gunpoint here read details । बॅालीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट, पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

बंदूक की नोक पर एक्ट्रेस के साथ घर में लाखों की लूटपाट, अलमारी में खुद को छिपाया

कोरोना महामारी के बीच बॅालीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल ने एक बड़ी घटना का सामना किया है। बंदूक की नोक पर एक्ट्रेस के साथ लाखों की चोरी की गई है। 31 साल की निकिता रावल के साथ घर में जाकर लूटपाट की गई। इस घटना से वह काफी डर गई हैं। निकिता रावल ने बताया है कि कैसे बंदूक की नोक पर उनके साथ जिंदगी की सबसे बड़ी घटना हुई है। निकिता रावल ने बताया कि लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।

इस वजह से उनका चेहरा नहीं देख पाईं कि वे लोग कौन थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकाब पहन कर लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर 7 लाख रुपए लूट लिए। निकिता रावल के लिए हालत इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने एक अलमारी में खुद को छिपा लिया था। निकिता रावल ने बताया कि यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी तक इस ट्रामा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं। मुझे इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं।

Nikita rawal

अगर मैं नहीं लड़ती तो मैं मर जाती। निकिता रावल ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मैं अभी भी इस घटना से बाहर नहीं निकल सकी। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जीवित हूं। मैंने सच में खुद को बचाने के लिए अलमारी में बंद कर लिया था। मैं घर पर अकेली थी। मेरी चाची भी वहां नहीं थीं।

यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना है। इस घटना की पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। आपको बता दें कि निकिता रावल का नाम राज कुंद्रा केस में भी सामने आया था। निकिता रावल ने साल 2007 में मिस्टर हॅाट मिस्टर कूल फिल्म के साथ द हीरो अभिमन्यु में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वह अरशद वारसी के साथ रोटी कपड़ा और रोमांस में नजर आयेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X