दीपिका पादुकोण की 'बेशरम रंग' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस ने ऑरेंज बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, हुई वायरल'

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी की वजह से काफी विवाद हो रहा है। कई लोगों ने दीपिका पादुकोण पर 'भगवा बिकिनी' पहनकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस वजह से यह गाना काफी दिनों तक ट्रेंड करता रहा। वहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर भी काफी निशाना साधा गया।
कई लोगों को दीपिका पादुकोण की बिकिनी आपत्तिजनक लगी है। वहीं, अब बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री ने ऑरेंज बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कर बवाल मचा दिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है।
इन तस्वीरों में नेहा शर्मा समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में नेहा शर्मा बेहद ग्लैमरस और सेक्सी लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें कई यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
Recommended Video

दिया पोज
नेहा शर्मा ऑरेंज बिकिनी के साथ कई तस्वीरों में ब्लैक श्रग भी पहने दिख रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा शर्मा बैठकर पोज देती दिख रही हैं।

कई यूजर्स ने की तारीफ
नेहा शर्मा की तस्वीरों पर कई यूजर्स कॉमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उन्हें ग्लैमरस और बेहद खूबसूरत भी बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को नेहा शर्मा की आउटफिट नहीं पसंद आई है।

किया ट्रोल
कॉमेंट सेक्शन में कई लोगों ने नेहा शर्मा को ट्रोल करने की भी कोशिश की है। कई यूजर उनके द्वारा 'भगवा बिकिनी' पहनने पर एतराज भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- यह केसरी रंग है, इसे बॉयकॉट करो। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- भगवा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

वर्क फ्रंट
करियर की बात करें तो नेहा शर्मा 'क्या सुपर कूल हैं', 'यमला पगला दीवाना 2', 'तुम बिन 2' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











