इमरान हाशमी के साथ फिल्में करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ने इंटीमेट सीन को लेकर किया सनसनी खुलासा

Nargis Fakhri: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम चुकी अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इंटीमेट सीन्स को लेकर सनसनी खुलासा किया है। नरगिस फाखरी ने स्क्रीन पर n*dity को लेकर अपनी राय सामने रखी है।
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, जब से ओटीटी का जमाना आया है तब से दर्शकों के पास मनोरंजन के कई साधन आ गए है। फिल्म और सीरिज से सेंसरशिप हट चूंकि है जिस वजह से फिल्मों और सीरिज में धड़ल्ले से बोल्ड सीन दिखाई जाते हैं।
बात ऐसी है कि, डायरेक्टर अपनी फिल्मों में ऐसे सीन्स को दिखाते है वहीं एक्टर्स भी ऐसे सीन को करने में बिल्कुल परहेज नहीं करते हालांकि बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स है जिन्हें स्क्रीन पर सेक्स सीन करना पसंद नहीं। इस लिस्ट में नरगिस फाखरी का नाम भी आता है।
नरगिस फाखरी का बयान-
ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने स्क्रीन पर n*dity को लेकर अपनी राय सामने रखी है। अब हाल ही में नरगिस फाखरी ने अपने इंटरव्यू में ये बात साफ कर दिया कि वो वेब सीरीज में सेक्स सीन फिल्माने के लिए अपने कपड़े नहीं उतारेंगी क्योंकि उन्हे इससे दिक्कत होती हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, उन्हें स्क्रीन पर लेस्बियन का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं हैं, क्योंकि इसमें वह कपड़े नहीं उतार रही हैं बल्कि अपनी एक्टिंग और एक नए किरदार को निभा रही हैं। जाहिर है कि इससे पहले भी कई सारे लोग स्क्रीन पर n*dity लेकर अपनी राय रख चुके हैं।
अमीषा पटेल का बायन-
वहीं कुछ दिन पहले, बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी ओटीटी को लेकर अपनी राय रखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये प्लैटफॉर्म "समलैंगिकता, समलैंगिक-समलैंगिकता" से भरा हुआ है। एक्ट्रेस की ये टिप्पणी लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर इसके लिए अभिनेत्री को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications