..................... Bollywood actress Kriti sanon birthday and know her total Networth - Hindi Filmibeat

कृति सेनन एक्टिंग के अलावा भी करती हैं ये काम, नेटवर्थ जान छूट जाएंगे पसीने

Kriti Sanon

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1999 में दिल्ली में हुआ. इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत भी एडवर्टाइजमेंट से ही हुई. उन्होंने विज्ञापन करने शुरू किए और वहीं से उनका करियर शुरू हो गया था. धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमानी शुरू कर दी. उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता और आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया. इतना ही नहीं वह करोड़ों की मालकिन भी बन चुकी है और एक बेहद ही शानदार लाइफ जीती हैं.

कृति सेनन ने तेलुगु फिल्मों से किया करियर शुरू

कृति सेनन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने आज के वक्त में ज्यादातर सभी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ में काम किया है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कृति सेनन में इस मुकाम तक को पाने के लिए काफी मेहनत की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की और जब उन्हें साजिद नाडियाडवाला ने देखा तो बॉलीवुड में काम करने का मौका दिया. जिसके बाद में उन्हें हीरोपंती फिल्म में देखा गया. फिल्म में उनके ऑपोजिट में टाइगर श्रॉफ नजर आए थे.

कृति सेनन की नेटवर्थ

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि कृति सेनन की कोई संपत्ति 29 से 30 करोड रुपए बताई जाती है. साथ ही साथ वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 करोड़ रुपए का चार्ज करती थी. लेकिन अब उनकी फीस बढ़ चुकी है और अब वह एक फिल्म के लिए 4 करोड रुपए का चार्ज लेती हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती है और वहां से भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है. कुछ खबरों के अनुसार कृति सेनन का बाटा, अर्बन क्लैप, और टाइटन रागा जैसे कई सारे ब्रांड के साथ में एंडोर्समेंट हो रखा है. जहां से कि वह हर साल तकरीबन 2 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेती हैं.

कृति सेनन को इंडस्ट्री में हुए पूरे नौ साल

कृति सेनन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 9 साल हो गए और आपको बता दें कि वह एक बिजनेस वूमेन भी कहलाती हैं. साथ ही साथ तीन ट्रेनर्स और को फाउंडर रोबिन बहल, करण साव्हाने और अनुष्का नंदिनी के साथ में एक फिटनेस कम्युनिटी में उन्होंने इन्वेस्ट किया हुआ है. इस कम्युनिटी का नाम द ड्राइव रखा गया और अब उन्होंने ब्लू बटरफ्लाई नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी खुला है. जिसको वह जल्दी ही H से शुरू होने वाले एक नए ब्रांड के साथ में लॉन्च कर सकती हैं.

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X