Karisma Kapoor के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन, 53 साल की उम्र में इस वजह से गई जान

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor Ex Husband Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उनके एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

कैसे हुआ निधन

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पोलो खेल रहे थे और तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और इसी वजह से उनका देहांत हो गया।

करिश्मा और संजय का रिश्ता

करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। यह रिश्ता तब जुड़ा जब करिश्मा की सगाई अभिषेक बच्चन से टूट गई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। उनके दो बच्चे हैं - बेटी समायरा और बेटा कियान। करीब 10 साल साथ रहने के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

मां की मर्जी से हुई थी शादी

इस तलाक की प्रक्रिया काफी विवादों से भरी रही। दोनों के बीच कई आरोप-प्रत्यारोप लगे। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करिश्मा ने अपनी मां बबिता कपूर के कहने पर संजय से शादी की थी। वहीं, उनके पिता रणधीर कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थे। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने संजय को "थर्ड क्लास इंसान" कहा था।

संजय ने तलाक के बाद प्रिया सचदेवा से की शादी

करिश्मा ने इस शादी के टूटने के बाद दूसरी शादी नहीं की। वहीं, संजय कपूर ने करिश्मा को तलाक देने के कुछ साल बाद ही फिर शादी कर ली उन्होंने मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा है, जिसका नाम अजारियास कपूर (Azarias Kapur) है।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X