ग्लैमर वर्ल्ड में सदमे की लहर, नहीं रहीं कामिनी कौशल, 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Kamini Kaushal Passes Away

Kamini Kaushal Passes Away: हिंदी सिनेमा जगत के कई सितारे अलविदा कह चुके हैं। अभी सतीश शाह का निधन हुआ था। कुछ दिन पहले ही जरीन खान ने दुनिया को अलविदा कहा था। बीते दिन धर्मेंद्र की तबीयत काफी नाजुक दिखी। वहीं अब एक दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन हो गया है। जी हां, कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। अभिनेत्री के निधन की खबर सुन बॉलीवुड सितारों को दुख हुआ। बता दें कि कामिनी कौशल के निधन की जानकारी परिवार ने दी है। साथ ही परिवार ने यह भी विनती की है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए।

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मी थीं कामिनी कौशल

19वें दशक की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब इन दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी लाहौर से की थी। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में बीए की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा कामिनी कौशल को घुड़सवारी का बेहद शौक था। इसके अलावा वह पेंटिंग और भरतनाट्यम डांस करने में निपुण थीं।

इन हिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम

कामिनी कौशल के फिल्मी करियर की बात करें तो कामिनी ने 'नीचा नगर' (1946) फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने शहीद (1948) और मनोज कुमार की फिल्म 'पूरब और पश्चिम', 'उपकार', 'जेलयात्रा', 'जिद्दी', 'बिराज बहू', 'हीरालाल पन्नालाल', 'लागा चुनरी में दाग' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

प्यार के चर्चे भी थे सुर्खियों में

आपको बात दें कि कामिनी कौशल जब 'शभनम' फिल्म में काम कर रही थीं तब उनके साथ दिलीप कुमार बतौर को स्टार थे। इस दौरान दोनों के बीच प्यार मोहब्बत शुरू हुई। कहा यह भी जाता है कि कामिनी दिलीप कुमार का पहला सच्चा प्यार थीं। आपको बता दें कि जब दिलीप कुमार का कामिनी कौशल पर दिल आया तब कामिनी पहले से ही शादीशुदा थीं, लेकिन फिर भी कामिनी दिलीप कुमार के प्यार में दीवानी हो गईं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी लंबी नहीं चली। सायरा बानो की एंट्री हुई। और दिलीप और कामिनी के प्यार पर पूर्ण विराम लग गया।

More from Filmibeat

Read more about: kamini kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X