काजोल का Video देख भड़के फैंस- लोगों के पास खाने के लिए नहीं है, भूखे मर रहे हैं, मजाक मत बनाइए
सोशल मीडिया पर फिर एक बार से स्टार्स को ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। तापसी पन्नू और नेहा धूपिया के बाद अब काजोल को उनके एक वीडियो को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया गया है। काजोल बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना महामारी के कारण इन दिनों मिनी लॅाकडाउन जैसे हालात देश में बने हुए हैं।
काजोल भी घर पर हैं और सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। बॅालीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर से अपने इस लेटेस्ट वीडियो के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं, जहां पर एक्ट्रेस पर भोजन का मजाक बनाने को लेकर सवाल किया गया है।

आपको बता दें कि काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां पर वह हवा में सेब काटती हुईं नजर आ रही हैं। उनके इसी वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications