..................... Bollywood actress Jiah Khan committed suicide at her Juhu residence on Monday night. - Hindi Filmibeat

निशब्द की अभिनेत्री जिया खान ने खुद को फांसी लगायी

निशब्द फिल्म से अपने अभिनय की पारी शुरू करने वाली सेक्सी अभिनेत्री जिया खान ने सोमवार देर रात अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने उनके शव को जूहू स्थित उनके घर से रात 11 बजे बरामद किया । जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिया खान पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। मालूम हो कि जिया खान जूहू में अपनी मां के साथ सागर संगीत अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 102 में रहती थी। जिया महज 25 साल की थीं।

टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मुताबिक जिया खान को शाम सात बजे से देखा नहीं गया था। और रात में करीब 11 बजे सोसायटी के सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जिया के फ्लैट का दरवाजा तोड़ दिया तो जिया की आत्महत्या का पता चला। फिलहाल जिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई हैरान-परेशान है। मालूम हो कि जिया ने पिछले पांच साल में नामी-गिरामी एक्टरों के साथ काम किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत रामगोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से की थी। फिल्म में उनके हीरो अमिताभ बच्चन थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप थी।

उसके बाद वह फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ और हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ नजर आयी थीं हालांकि फिल्म में उनके रोल काफी छोटे थे लेकिन फिर भी जिया खान अपने करियर में इन दोनों फिल्मों को अहम मानती थी।

गौरतलब जिया खान इंग्लैड में पली बढ़ी थीं लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद वह अपनी मां राविया के साथ मुंबई में रहने लगी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X