जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट अटैक, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती, जानिए डिटेल
बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को दिल का दौरा पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार जैकलीन फर्नांडिस की मां को हार्ट अटैक आने के बाद तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जैकलीन फर्नांडिस के माता-पिता मुंबई में जैकलीन के साथ नहीं रहते। जैकलीन फर्नांडिस के पैरंट्स बहरीन में रहते हैं। जैकलीन फर्नांडिस की मां को अस्पताल में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में जैकलीन फर्नांडिस की मां को रखा गया है।
उनकी सेहत से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।जैकलीन अपनी आगामी फिल्मों के काम के लिए लगातार मुंबई में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस के लिए बीता एक महीना काफी मुश्किल रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के केस के चलते जैकलीन फर्नांडिस को हाल ही में एयरपोर्ट पर रोका गया और विदेश जाने की इजाजत नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि क्रिसमस पर भी जैकलीन फर्नांडिस अपने परिवार के पास सेलिब्रेशन के लिए जाना चाहती थीं।

लेकिन ईडी ने उन्हें देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। इसकी वजह यह है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया है। सुकेश चंद्रशेखर से जांच में यह बात सामने आयी थी कि उनका संबंध जैकलीन फर्नांडिस के साथ है। साथ ही सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ में यह भी सामने आया कि जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों के गिफ्ट दिए गए हैं।
इस वजह से जैकलीन फर्नांडिस सलमान खान के साथ टूर पर भी नहीं जा पाईं।जैकलीन फर्नांडिस से इस मामले में ईडी ने कई बार पूछताछ कर ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जैकलीन फर्नांडिस ने कहा है कि मेरे माता-पिता मुझे लेकर परेशान रहते हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर अभी तक जैकलीन फर्नांडिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications