Ileana D'Cruz: क्या प्रेग्नेंट होने के बाद इलियाना डिक्रूज ने सगाई कर ली है? ये फोटो तो यही बता रही है...

Ileana DCruz

Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आजकल अपनी फिल्मों और काम से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं।

जी हां, इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में इस बात को इंस्टाग्राम के जरिए पब्लिक किया है कि वे प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि उनका हमसफर कौन है?

अब एक बार फिर इलियाना डिक्रूज एक फोटो के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति यानी अपने मिस्ट्री मैन का हाथ थामा हुआ है और हाथ में वेडिंग रिंग पहनी हुई है, जिसे देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी के बाद सगाई कर ली है।

ये मिस्ट्री मैन कौन है, इलियाना के होने वाले बच्चे के पिता और उनका प्यार कौन है, फैंस ये जानने के लिए बेहद बेताब थे। इसलिए प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद फैंस उनसे ये सवाल करने लगे थे। हालांकि Ileana D'Cruz ने अपने हमसफर का नाम अभी तक पब्लिक नहीं किया है।

लेकिन फैंस की बेताबी को कम करने के लिए इलियाना ने ये तस्वीरें पोस्ट की हैं और इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, माय आईडिया ऑफ रोमांस। वे ये साफ-साफ बताना चाह रही है कि वे अपने मिस्ट्री मैन को चैन से खाना खाने नहीं देंगी। यह पहली बार है जब अपने बच्चे के फादर के बारे में इस तरह से इलियाना ने पब्लिक ली फोटो शेयर की है।

इलियाना ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे बीच पर आउटिंग कर रही है और उन्होंने लिखा, बेबीमून। उन्होंने एक और शॉर्ट क्लिप शेयर किया जिसमें टेबल पर ड्रिंक्स रखी हुई हैं। साथ ही उन्होंने डिनर आउटिंग के दौरान डेजर्ट की भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा ओहह बेबी।

आपको बता दें, 18 अप्रैल को इलियाना ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी और उन्होंने एक बेबी रोंपर के साथ फोटो शेयर की थी जिस पर लिखा था, एडवेंचर शुरू। उसके साथ ही एक पेंडेंट की फोटो भी शेयर की थी जिसमें लिखा था 'मामा'। इन फोटोस को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा था, कमिंग सून, वे टू मीट माय डार्लिंग।

बताते चलें, इलियाना डिक्रूज रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में 'तेरा क्या होगा लवली' में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X