तबीयत बिगड़ने के बाद Ileana D'cruz हुईं अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल

Ileana Dcruz

Recommended Video

Ileana D'Cruz Health Update: Hospitalised हुई Barfi Actress Ileana D'Cruz, Story Share कर बताई हालत

Ileana D'cruz Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट शेयर की है। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को अवगत कराया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल लेकर आया गया है।

इलियाना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी हाथों में ड्रिप लगा हुआ है। हालांकि, राहत की बात ये है कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है और वो रिकवर कर रही हैं। इलियाना के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इलियाना ने फैंस के नाम एक मैसेज भी दिया है।

उन्होंने लिखा है- 'जो लोग मेरे स्वास्थ्य की जानकारी के लिए लगातार मैसेज कर रहे हैं, उन सभी का शुक्रिया। मैं अब ठीक हूं और मुझे समय से ट्रीटमेंट मिल गया है।' उन्होंने साथ ही लिखा है- 'एक दिन में कितना कुछ बदल जाता है। कुछ अच्छे डॉक्टर्स और 3 बैग आईवी फ्लुइड।'

इलियाना डिक्रूज ने यह नहीं बताया है कि उन्हें क्या हुआ है। 2017 में इलियाना ने अपने हेल्थ से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि, उन्हें Body Dysmorphic Disorder था। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से उन्हें आत्महत्या करने तक के ख्याल आने लगे थे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे समय से अभिनेत्री किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार वो अभिषेक बच्चन के साथ 'द बिग बुल' में स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं। इस फिल्म में उनका अहम किरदार था। इलियाना ने साल 2012 में अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थे।

Read more about: ileana dcruz bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X