..................... Bollywood actress Genelia Dsouza take a break from acting after marriage, truth came out after years - Hindi Filmibeat

शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया ने क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक, सालों बाद सच आया सामने

Genelia Dsouza

Genelia Dsouza: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ट्रायल पीरियड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी फिल्म के प्रमोशनके दौरान रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात भी सबके सामने रखी।

जेलेनिया का बड़ा खुलासा-

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख से शादी के बाद पर्दे से दूर चली गईं। इसे लेकर नेटिजंस यह कयास लगाने लगे कि शायद रितेश ने जेनेलिया को फिल्मों में काम करने से मना किया।

हालांकि, इन सभी अफवाहों पर अब खुद जेनेलिया ने चुप्पी तोड़ी है, और पर्दे से दूर जाने का कारण स्पष्ट करती नजर आई हैं। जेनेलिया डिसूजा ने अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या लोग अब भी उनके बारे में ऐसी ही बातें कहते हैं, तो जेनेलिया ने कहा कि लोग वही कहते हैं, जो वे कहना चाहते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जेनेलिया ने साफ किया कि उन्होंने खुद ही शोबिज से दूर रहने का फैसला किया, क्योंकि वह पति और बच्चों के साथ जीवन का आनंद लेना चाहती थीं।

जेनेलिया डिसूजा ने साफ किया कि वह अभी भी अपने बच्चों के साथ रहने का पूरा आनंद लेती है, क्योंकि वह ऐसा करना चाहती हैं। साथ ही वह किसी भी फिल्म का हिस्सा तब बनेंगी, जब वह बनना चाहेंगी।

जेनेलिया ने बताया कि वह किसी खास बैनर का हिस्सा बनने के लिए मान्यता की तलाश नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कहानी का हिस्सा बनना पसंद हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पढ़ने पर वे प्रभावित हों। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख 3 फरवरी, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे।

जेनेलिया का वर्कफ्रंट-

गौरतलब है कि, जेनेलिया अपनी नई फिल्म 'ट्रायल पीरियड' में दिखाई देंगी, जो पारिवारिक संबंधों के बारे में है। वह एक अकेली मां की भूमिका निभाएंगी जिसका बेटा परीक्षण अवधि के आधार पर पिता की मांग करता है। इसमें शक्ति कपूर, शीबा चड्डा, गजराज राव और जिदान ब्रेज जैसे सितारे भी हैं। इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख से शादी के बाद पर्दे से दूर चली गईं।

Read more about: genelia dsouza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X