ड्रग्स केस Chrisann Pereira हुईं शारजाह जेल से रिहा, साजिश का हुई थी शिकार, जानें पूरा मामला।

Chrisann Pereira released from Jail: 'बाटला हाउस' की अभिनेत्री क्रिसन परेरा ड्रग्स केस में आखिरकार शारजाह जेल से रिहा हो गई हैं। पुलिस ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। पुलिस ने इस केस में पाया है कि क्रिसन परेरा को फंसाने की पूरी साजिश रची गई थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो उन दोनों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने क्रिसन परेरा को ड्रग्स केस में फंसाने की पूरी प्लानिंग की थी।
क्रिसन को ड्रग्स स्मगलिंग के आरोप में शारजाह में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें शारजाह सेंट्रल जेल में डाल दिया गया था। आरोपियों ने क्रिसन की मां से बदला लेने के लिए उनकी बेटी क्रिसन परेरा को ड्रग्स केस में फंसा दिया था। हुआ यूं था कि लॉकडाउन के दौरान मुख्य आरोपी एंथनी क्रिसन की बिल्डिंग में घुसा था। जब क्रिसन के कुत्ते ने उसे काटने की कोशिश की तो वहीं, पड़ी कुर्सी से कुत्ते को मारा था।
इस बात से नाराज क्रिसन की मां ने एंथनी को बुरी तरह डांट लगाई थी जो बात उसे बुरी लग गई। मां से बदला लेने के लिए एंथनी क्रिसन को फंसाने की कोशिश की। इसके तहत एंथनी ने पूरी साजिश रची और रवि नाम के फर्जी शख्स को क्रिसन की मां से मिलवाया। रवि जो खुद को रियल स्टेट कारोबारी कहता था उसने क्रिसन से अपनी टैलेंट हंट टीम से मिलवाने की पेशकश की।
इंटरनेशनल वेब सीरीज का दिया झांसा
इसी दौरान उसने क्रिसन को इंटरनेशनल वेब सीरीज की जानकारी दी और अपनी टीम से मिलवाया। टीम ने क्रिसन का ऑडिशन भी लिया जिसमें उन्हें चुन लिया गया। इसके बाद उन्हें दुबई में ऑडिशन देने को कहा गया। क्रिसन के परिवार ने उन्हें दुबई जाने की भी इजाजत दे दी।
ट्रॉफी देकर फंसाया
महंगी फ्लाइट होने की वजह से रवि ने क्रिसन की शारजाह तक की टिकट और होटल की बुकिंग की। एयरपोर्ट पर रवि ने क्रिसन को एक ट्रॉफी दी और कहा कि इसे वो अपने साथ ले जाएं। इससे ऑडिशन टीम पर अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। लेकिन जब क्रिसन शारजाह पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि रवि और टीम के सारे व्हाट्सएप मैसेज डिस्पीयर हो चुके हैं। उन्होंने रवि और टीम को फोन किया तो फोन भी नहीं लगा और होटल ने बुकिंग ना होने की जानकारी नहीं दी।
फंसाने के लिए ट्रॉफी में रखा ड्रग्स
क्रिसन ने शारजाह एयरपोर्ट से ही अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने तुरंत जाकर मुंबई पुलिस को इस बात की खबर दी लेकिन तब तक उन्हें पता चला कि शारजाह पुलिस ने क्रिसन को अरेस्ट कर लिया है। रवि द्वारा दी गई ट्रॉफी में ड्रग्स भी रखे गए थे जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने किया अरेस्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जब इसकी पूरी जांच की तो पाया कि एंथनी इस केस का मास्टरमाइंड है और क्रिसन की मां से बदला लेने के लिए उसने पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने अब एंथनी और रवि नाम के फर्जी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications