सेलिना जेटली का ब्रेस्टफीडिंग की 9 साल पुरानी फोटो पर दर्दनाक पोस्ट- मां के साथ ऐसा क्यों?

बॅालीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिल्मों से दूर परिवार में बिजी रहती हैं। सेलिना जेटली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास पोस्ट शेयर की है। सेलिना जेटली ने अपनी 9 साल पुरानी ब्रेस्टफीडिंग की फोटो शेयर करते हुए अपना दर्द जाहिर किया है। सेलिना जेटली को इस तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया गया था।

इसे ही लेकर सेलिना जेटली ने अपनी भावना दिखाई है और ये पूछा है कि आखिर क्यों इस फोटो के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। सेलिना जेटली ने इस फोटो में स्काई ब्लू मोनोकनी पहन रखी है। वह तस्वीर में अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ बैठी हैं। फोटो शेयर कर सेलिना जेटली ने लिखा है कि 9 साल पहले स्टारडस्ट मैगजीन इंडिया एडिशन के लिए करवाया गया ये फोटोशूट है। इससे बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं।

Celina jaitly,

उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने जीवन के सबसे शानदार पलों को शेयर कर रही हूं। मुझे इस खास शॅार्ट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हकीकत ये है कि दुबई में पूल किनारे मैं और मेरे एक महीने के जुड़वा बच्चे मुश्किल से मिलने वाले कूल और सनी डे का आनंद उठा रहे थे।सेलिना ने बताया कि सी सेक्शन के जरिए उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। सेलिना ने आगे लिखा कि मुझे समझ नहीं आया कि क्यों ट्रोल किया गया?

अगर आपका वजन अधिक होगा तो ट्रोल होंगे। अगर आपका बच्चा किक करेगा तो उसे लापरवाही बोली जायेगी।बिना मां को वक्त दिए हुए लगातार जज किया जाता है। अगर मैं कुछ करती हूं तो उसके लिए किसी को भी कुछ भी सोचने का हक क्यों होना चाहिए? मैंने प्रेग्नेंसी के समय काफी ध्यान रखा। मुझे Gestational Diabetes हो गया था।

मैंने बच्चों को बचाने के लिए डॅाक्टरों के अनुसार कठिन डाइट फॅालो किया। इस वजह से मैं बच्चों के जन्म के बाद काफी हेल्दी हो गई थी, इस पर मुझे जज क्यों किया गया? सेलिना जेटली आगे लिखती हैं कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले प्लीज ये याद रखिए कि किसी की तस्वीर परफेक्ट हो सकती है लेकिन उसके पीछे दर्दभरी कहानी और चैलेंज भी हो सकते हैं। उस समय मैं पहली बार मां बनने के अहसास को खोना नहीं चाहती थी।

आज इतने समय बाद मुझे लगा कि ये कहानी बताई जानी जरूरी है। गौरतलब है कि सेलिना जेटली ने साल 2011 में पीटर हाग से शादी की। साल 2012 में सेलिना ने विराज और विंस्टन को जन्म दिया। साल 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वा बच्चों शमशेरा और आर्थर को जन्म दिया। शमशेरा का निधन हो गया। जिससे सेलिना काफी टूट गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X