सेलिना जेटली ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शनीवार को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इन जुड़वा बच्चों का नाम विंस्टन और विराज रखा गया है। सेलिना के पति पीटर ने कहा कि मै बहुत खुश हूं और जल्द से जल्द सेलिना और बच्चों को लेकर घर जाना चाहता हूं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे और सेलिना स्वस्थ है और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस 30 वर्षीय सेलिना जेटली ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। सेलिना इस समय दुबई में हैं और वहीं के एक अस्पताल में उन्होंने बच्चों को जन्म दिया है। सेलिना के पति पीटर ने सेलिना के प्रशंसकों से कहा कि वह हमारे दोनों बच्चों को प्यार और आर्शिवाद दें ताकि मैं उन्हें जल्द से जल्द घर ले जा सकूं।
मालूम हो कि पिछले साल जुलाई माह में ही सेलिना जेटली ने ऑस्टेलिया में पीटर से शादी की थी। पीटर दुबई स्थित ऑस्ट्रियाई कारोबारी हैं। दोनों दुबई में रहते हैं और जल्द ही मुंबई आने की योजना बना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को मां बनने पर आप भी अपनी बंधाई भेंजे। बधाई भेजने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications
