बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाया Jubilant Foodworks के चेयरमैन पर रेप का आरोप, दर्ज करवाई FIR

Jubilant Foodworks

ठाणे पुलिस में बिजनेसमैन श्याम सुंदर भारतीय और उनके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्द की है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवाई है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बलात्कार और धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज करवाई गई है। क्योंकि एक्ट्रेस का कहना है कि पुलिस ने तीन महीने पहले केस तो दर्ज किया था, लेकिन किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने न्याय की मांग करते हुए वकील मोहम्मद अहमद और सोफिया शेख के माध्यम से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 11 नवंबर साल 2024 को शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। वहीं हाल ही में इस केस की सुनवाई पर जस्टिस रेवती मोहित-डेरे और डॉ. नीला गोखले ने इस देरी पर सवाल खड़ा किया है और पुलिस से जवाब मांगा है। इसी के साथ ही के साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ठाणे पुलिस कमीश्नर से एक्सप्लेनेशन मांगा है।

कोर्ट ने पुलिस का जवाब संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद कोर्ट ने फिर पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस ने सरकारी वकील को बताया कि FIR एक्ट्रेस के स्टेटमेंट के बाद दर्ज की जाएगी।

कोर्ट ने कहा है FIR में बलात्कार, जानबूझकर अपमान करने धमकी देने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के प्रवधान भी शामिल हैं। याचिका में बताया गया है कि एक्ट्रेस मुंबई में एक होटल में पूजा सिंह के माध्यम से जुबिलेंट फूडवर्क्स के चेयरमैन श्याम सुंदर भारतीय से मुलाकात की थी। भारतीय ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके प्रोजेक्ट में इनवेस्ट करेंगे इसीलिए उन्हें सिंगापुर बुलाया।

एक्ट्रेस ने कहा कि 18 मई 2023 को सिंगापुर गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ जबरदस्ती की गई। श्याम सुंदर भारतीय ने उनका रेप किया और पूजा सिंह ने इसे रिकॉर्ड किया और यह लगातार 3 दिनों तक चलता रहा।

इसके बाद मेरा ही वीडियो दिखा कर बार-बार यही हरकत दोहराई गई, लेकिन बाद में एक्ट्रेस के नाम पर एक कंपनी खोली गई जिसमें श्याम सुंदर भारतिया ने बोला था कि वह इसमें 50 करोड़ इनवेस्ट करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने सिर्फ 9.44 करोड़ ही लगाए और कुछ समय बाद पूजा सिंह ने फर्जी साइन करके कंपनी अपने नाम कर ली।

More from Filmibeat

Read more about: its entertainment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X