Pics: वो सितारें जिन्होंने पहली बीवी को छोड़े बिना की दूसरी शादी

शादी करना और शादी के कुछ समय बाद ही तलाक हो जाना तो जैसे बॉलीवुड सेलिब्रेटिज के लिए बहुत आम बात है लेकिन फिल्मी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ना केवल इस बात को गलत साबित किया है बल्कि एक नयी मिसाल ही पैदा कर दी है। अक्सर लोग कहते मिल जाते हैं कि बॉलीवुड में शादियां टिकती कहां है लेकिन कुछ लोग तो यहां ऐसे हैं जिन्होंने ना केवल एक शादी निभायी बल्कि वो बड़ी ही शिद्दत के साथ दो-तीन पत्नियां संभाल रहे हैं।

पत्नी को तलाक दिये बिना ही दूसरी शादी की और सफलता पूर्वक अपना जीवन बिता रहे हैं वो भी बिना किसी खिटपिट के। हम जानते हैं हम इस टॉपिक पर बात कर रहे हैं तो आपके दिमाग में किसका चेहरा सामने आया होगा? जी हां हेमा और धमेन्द्र का ना। जिन्हें बॉलीवुड का सफल और हॉट कपल कहा जाता है।

हेमामालिनी से जब धर्मेंद्र को मोहब्बत हुई तब धर्मेंद्र शादी-शुदा और दो बच्चों के पिता थे। इसे जानते हुए भी हेमा ने धरम को अपना हमसफर चुना था लेकिन जितनी मोहब्बत ध्रमेंद्र, हेमामालिनी से करते थे उतनी ज्यादा ही वो प्यार अपनो दोनों बेटों सन्नी और बॉबी से भी करते थे, इसलिए वो उनकी मां प्रकाश को छोड़ नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना कर हेमामालिनी से शादी की और हेमा को अपनी बीवी बनाया और सारे सम्मान दिये।

हेमा से धरम को दो प्यारी-प्यारी बेटियां ईशा और अहाना मिलीं, जिनके लिए धरम जी दुनिया के बेस्ट पापा है। आज भी धर्मेंद्र, अपनी पहली पत्नी और बेटों के साथ रहते हैं लेकिन जब भी हेमा, ईशा और अहाना को उनकी जरूरत होती हैं वो वटवृक्ष की तरह उनके पास आकर खड़े हो जाते हैं इसलिए आज दोंनों ने हमसफर बनकर दुनिया के सामने एक नया उदाहरण पेश किया है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X