आगे से खुले कपड़ों में नाची सिंगर, विक्की और आदित्य नहीं रोक पाए खुद को, कुर्सी पर बैठे की ये हरकत!

Femina Mamaearth Beautiful Indians 2023: बॉलीवुड एक्टर अक्सर इवेंट्स में ऐसे कारनामे कर जाते हैं जिससे कि वे रातों-रात सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर और विक्की कौशल ने।
दरअसल, मौका था फेमिना मामार्थ ब्यूटीफुल इंडियन 2023 का। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आदित्य राय कपूर, करण वाही और वाणी कपूर भी शामिल थे। emina Mamaearth Beautiful Indians 2023 का सक्सेसफुल दूसरा सीजन गुडनेस और ग्लैमर से भरा था।
FMBI 2023 इवेंट में सिंगिंग सेंसेशन अदिति सिंह शर्मा भी मौजूद थीं। जब वह इवेंट को वे होस्ट कर रही थी तो यो यो हनी सिंह के गाने पर अचानक नाचने लगी। इस दौरान अदिति ने हाफ पैंट और ब्लेजर पहना हुआ था और उनकी ड्रेस पीछे से लटकी हुई थी यानी उनकी ड्रेस सामने की तरफ से खुली हुई थी।
इवेंट के दौरान सिंगर अदिति सिंह शर्मा जब हाथ और पैर फैलाकर अदिति यो यो हनी सिंह के गाने पर थिरकने लगी तो कुर्सी पर सबसे आगे बैठे विक्की कौशल और आदित्य राय कपूर भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। ये दोनों भी अदिति शर्मा के साथ कुर्सी पर बैठे-बैठे ठुमके लगाने लगे। वहीं इन दोनों के पीछे बैठी वाणी कपूर असहज महसूस करने लगी। यह पूरा वाक्य आप वीडियो में भी देख सकते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कोई विक्की कौशल को बेस्ट बता रहा है तो कोई आदित्य राय कपूर को बेस्ट बता रहा है। इन दोनों के ही फैंस के बीच जैसे एक-दूसरे को बेस्ट बताने की होड़ सी लग गई है।
इन सितारों का डांस यहीं पर खत्म नहीं हुआ। जब इन्हें स्टेज पर इन सबको बुलाया गया तो विक्की कौशल ने अचानक से स्टेज पर डांस शुरू कर दिया और उन्हें देखकर राजकुमार राव के साथ-साथ आदित्य राय कपूर, अर्जुन कपूर, करण वाही और बाकी सब एकदम से नाचने लगे। ऐसा लग रहा था जैसे विक्की कौशल फुल मूड में हैं।
बहरहाल, ये वीडियो देखकर तो लगता है कि इन सितारों की रात बेहद रंगीन रही। बता दें, विक्की कौशल यूं भी अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के कारण चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे सारा अली खान के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications