बॉलीवुड एक्टर्स का मदर्स डे: इमोशनल हुए अक्षय कुमार, विकी कौशल ने किया सास को विश, अनुपम खेर की मम्मी की मस्ती

बॉलीवुड में आज पूरा दिन मदर्स डे के जश्न का माहौल साफ दिखा। और ये एक ऐसा मौका था जब आमतौर पर इंस्टाग्राम पर कम एक्टिव रहने वाले एक्टर्स भी अपनी मां के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते दिखे। जहां आमिर खान अपनी मां और बहन के साथ ये दिन मनाते दिखे।

कुछ एक्टर्स बचपन के दिन याद करते दिखे जब सब कुछ बेहद सादा और सरल होता था। एक्टर अपारशक्ति खुराना ने आयुष्मान खुराना के साथ एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की जहां वो दोनों अपनी मां और दादी के साथ नज़र आए। ये तस्वीर अपारशक्ति के एक जन्मदिन की थी।

bollywood-actors-mothers-day-aamir-khan-enjoy-akshay-kumar-emotional-vicky-kaushal-wish-katrina-mom

वहीं बॉलीवुड के नए नवेले दामाद विकी कौशल और राजकुमार राव, अपनी मां के साथ अपनी सास यानि अपनी पत्नियों की मम्मियों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मदर्स डे की बधाई देते दिखे। तो अक्षय कुमार अपनी मां को याद करते हुए भावुक होते दिखे।

आमिर खान की कहानी

आमिर खान की कहानी

आमिर खान ने मदर्स डे अपनी मां ज़ीनत हुसैन और बहन निखत के साथ मनाया। इस जश्न की तस्वीरें भी तेज़ी से वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का मुहुर्त क्लैप उनकी मां ने ही दिया था। ये फिल्म इस साल, रक्षाबंधन पर रिलीज़ हो रही है।

करण जौहर और रूही - यश

करण जौहर और रूही - यश

करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर और बच्चों यश और रूही जौहर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सबको मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

मां को मिस करते अक्षय कुमार

मां को मिस करते अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की मां का निधन पिछले ही साल हुआ है और इस साल अक्षय कुमार, अपनी मां को याद करते दिखे। अक्षय कुमार ने अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। अक्षय ने लिखा - ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब आपका ख्याल नहीं आता लेकिन आज सबके Mother’s Day के फोटो देखकर बहुत याद आ रही है। आपको बहुत मिस कर रहा हूं मां।

राजकुमार राव की खास विश

राजकुमार राव की खास विश

राजकुमार राव ने अपनी मां और अपनी पत्नी पत्रलेखा की मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मां - मेरी ताकत, मेरी दुनिया, मेरा सबकुछ। मां की दुआओं से ज़्यादा शक्तिशाली इस पूरी दुनिया में और कुछ भी नहीं होता है। मदर्स डे की शुभकामनाएं।

मां के साथ सास को विश

मां के साथ सास को विश

विकी कौशल ने भी अपनी मां वीणा कौशल और कैटरीना कैफ की मां के साथ दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ही तस्वीरों उनकी शादी की हैं। जहां अपनी मां के साथ विकी कौशल ने अपनी हल्दी की रस्म की एक तस्वीर शेयर की वहीं दूसरी तस्वीर में वो कैटरीना कैफ की मां से आशीर्वाद लेते दिखे। साथ ही उन्होंने पंजाबी में लिखा - मांवा ठंडिया छांवा।

नरगिस को किया याद

नरगिस को किया याद

संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा - मां आपने मुझे कड़ी मेहनत, हिम्मत, धैर्य, दया, माफ करना, और समझदारी, सबकुछ सिखाया और साथ में सिखाया की ज़िंदगी को खुश और मज़ेदार कैसे बनाया जाता है। थैंक यू कहना कभी भी इसकी भरपाई नहीं कर पाएगा लेकिन मैं हमेशा खुद को खुशनसीब मानता रहूंगा कि आप मेरी मां हैं।

क्यूट सी तस्वीर

क्यूट सी तस्वीर

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी मां के साथ एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मैं और मेरे परिवार की सबसे क्यूट और नैचुरल पोज़ करने वाली इंसान - मेरी मां। हैप्पी मदर्स डे। आपको ढेर सारा प्यार। हर एक चीज़ के लिए शुक्रिया।

बेहद प्यारी तस्वीरें

बेहद प्यारी तस्वीरें

शाहिद कपूर और वरूण धवन भी बेहद क्यूट तस्वीरों के साथ अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते दिखे। अनुपम खेर की मां ने भी सबको मदर्स डे की बधाई दी।

अनुपम खेर ने एक बेहद क्यूट वीडियो के साथ अपनी मां के साथ मदर्स डे की बधाई देते दिखे। जहां वो और उनकी मां उनकी फेवरिट मिठाईयों से लेकर बाकी सबकुछ के बारे में बात करते दिखे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X