..................... Bollywood actor Viju Khote Shole fame Kalia Passed away - Hindi Filmibeat

नहीं रहें शोले के कालिया 'विजु खोटे', 78 वर्ष की उम्र में किडनी फेल के कारण निधन

शोले फिल्म में मशहूर कालिया की भूमिका निभाने वाले उम्दा और लोकप्रिय अभिनेता विजु खोटे का निधन हो गया है। उनके निधन की वजह किडनी फेल बताई जा रही है। 78 वर्ष की आयु में अपने मुंबई स्थिन निवास स्थान पर उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि विजु खोटे ने हिंदी सिनेमा के साथ मराठी सिनेमा में भी कई यादगार किरदार निभाए हैं।

शोले में कालिया के अलावा वह अंदाज अपना अपना में राॅबर्ट के किरदार से भी लोगों के दिल में जगह पाने में सफल हुए हैं। उनका गलती से मिस्टेक हो गई डायलॅाग काफी पसंद किया गया।

vijtu khote

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजु खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह अब तक 300 से अधिक फिल्मों के साथ कई टीवी शो का भी हिस्सा रहे है।शोले के साथ चाइनागेट,मेला,गोलमाल 3 और नागिन समेत कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं।उनकी हालिया रिलीज फिल्म अथिति तुम कब जाओगे और गोलमाल 3 रही है। 17 दिसंबर 1941 को उनका जन्म हुआ था।

विजु खोटे की भांजी और अभिनेत्री भावना बलसावर ने एबीपी से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खराब तबीयत के चलते उन्हें कुछ महीने पहले अस्पताल में एडमिट किया गया था। सोमवार सुबह 6.55 मिनट में किडनी फेल हो जाने से उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X