बॉलीवुड की मास्टरपीस फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ने सगी भांजी से कर ली शादी, प्यार में तोड़े सारे सामाजिक कायदे

Who is Vijay Anand: रिश्ते कितने नाजुक होते हैं, यह हम सभी जानते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई सितारों के रिश्ते सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन विजय आनंद की कहानी सबसे अलग रही। देव आनंद और चेतन आनंद जैसे दिग्गजों के छोटे भाई विजय आनंद ने न सिर्फ बेहतरीन फिल्में बनाईं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के फैसलों से सभी को हैरान भी कर दिया।
22 जनवरी 1934 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे विजय आनंद की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। पिता एक जाने-माने वकील थे, इसलिए बड़े भाई-भाभी ने उनकी परवरिश की। जब तक विजय बड़े हुए, तब तक देव आनंद और चेतन आनंद इंडस्ट्री में नाम कमा चुके थे। इसी माहौल ने विजय को भी फिल्मों की ओर खींचा।
विजय आनंद का फिल्मी करियर
कॉलेज में रहते हुए उन्होंने भाभी के साथ मिलकर टैक्सी ड्राइवर की स्क्रिप्ट लिखी। चेतन आनंद ने इसे डायरेक्ट किया और देव आनंद ने प्रोड्यूस किया। फिल्म हिट रही और इसी के साथ विजय का सफर शुरू हुआ। आगे चलकर उन्होंने काला बाजार, तेरे घर के सामने जैसी फिल्में बनाईं, लेकिन असली पहचान मिली गाइड से। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता बनी और हिंदुस्तान ही नहीं, विदेशों में भी खूब सराही गई।
विजय ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और हकीकत, कोरा कागज जैसी फिल्मों में नजर आए। बाद में दूरदर्शन के मशहूर शो तहकीकात में उन्होंने डिटेक्टिव सैम का किरदार निभाया।
प्राइवेट लाइफ रही सुर्खियों में
लेकिन उनकी निजी जिंदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। पहली शादी लवलीन थडानी से हुई, पर असली तूफान तब आया जब उन्होंने अपनी ही भांजी सुषमा कोहली से 1978 में शादी कर ली। समाज ने इसे गलत माना, परिवार ने विरोध किया, लेकिन विजय अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। सुषमा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि विजय बेहद शांत और शर्मीले इंसान थे और शादी के बाद दोनों खुश थे।
जीवन के उतार-चढ़ाव, डिप्रेशन के दौर और ओशो आश्रम में बिताए समय के बाद भी विजय ने शानदार काम किया। 2004 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी फिल्में आज भी याद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











