बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 34 वर्ष की आयु में निधन
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है।
Recommended Video
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत महज 34 वर्ष के थे। टेलीविजन की दुनिया में 'पवित्र रिश्ता' के साथ घर घर में नाम कमाने के बाद साल 2013 में सुशांत ने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ली। सुशांत को हमेशा फैंस का प्यार मिला है। ऐसे में यह हादसा दिल दहलाने वाला है।

घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेसन में थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अंदर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका रहा था।
गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











