..................... सोनू सूद ने वीडियो में बताया कि कैसे उनका दूधवाला लोगों को फोन उठाते हुए परेशान हो चुका है Bollywood Actor Sonu Sood milkman fed up of getting calls for help - Hindi Filmibeat

कोरोना में सोनू सूद की मदद करते हुए दूधवाले गुड्डू भैया परेशान- हम इतना झेल नहीं पाते VIDEO

बॅालीवुड एक्टर सोनू सूद बीते साल से कोरोना वायरस में लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद के घर का फोन लगातार बजता रहता है। लोग मदद के लिए उन्हें फोन कॅाल पर भी संपर्क करते हैं। ऐसे में सोनू सूद के घर दूध पहुंचाने वाले गुड्डू इससे परेशान हो गए हैं। सोनू सूद ने खुद इस बात का खुलासा एक वीडियो शेयर करके किया है।

इंस्टाग्राम पर सोनू सूद ने ये वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि सोनू सूद ने पहले ही बताया था कि लोगों की मदद करने के इस अभियान में उनका परिवार और दोस्त भी शामिल है। इसी में शामिल हैं सोनू सूद के दूधवाले भी। लेकिन अब उन्होंने अपना हाथ खड़ा कर लिया है।

Sonu Sood,

दूधवाले गुड्डू भैया इस वीडियो में ये कहते हुए नजर आते हैं कि आपके जितना दबाव मैं नहीं झेल सकता हूं।सोनू सूद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे दूध वाले गुड्डू ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। वह अब और दबाव नहीं झेल सकता। हर कोई जो यह जानना चाहता है कि मैं यह कैसे करता हूं, वह आए मेरे साथ एक दिन रह कर देखें।

इस वीडियो में सोनू सूद पूछते हैं कि आपको जो नंबर दिया है और सभी के फोन आते हैं तो आप सबकी बात सुनते हैं या नहीं, इस पर गुड्डू ने बताया कि रात को कई बार 1 बजे तो कभी सुह 4 और 6 बजे भी फोन आ जाते हैं। ये मदद चाहिए, वो दिलवा दो। मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना परेशान हूं। इस पर सोनू सूद कहते हैं कि मेरे को भी तो फोन आते हैं लोगों के मैं भी तो सुनता हूं। तुझे क्या समस्या है, तब वो कहते हैं कि हमारे पास इतनी क्षमता नहीं है न, हम इतना झेल नहीं पाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X