ट्विटर पर खुलासा, विआन है मेरे बच्चे का नाम: शिल्पा शेट्टी
36 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंदरा के बेटे के नाम को लेकर बॉलीवुड ही नहीं उनके प्रशंसक भी काफी समय से इन्तेजार कर रहे थे। जहां इन दोनों ने अपने प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार न कराते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने बेटे का नाम बता दिया है। शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि जी हां, यह अधिकारिक है, आज नामकरण समारोह था, हमारे बेटे का नाम विआन राज कुंदरा है। इस नाम का अर्थ बताते हुए शिल्पा ने कहा कि इस नाम का अर्थ है, 'जीवन और ऊर्जा से भरा हुआ।'

वहीँ इस आने वाले नए मेहमान के विषय में राज कुंद्रा ने कहा है कि वियान भी अब ट्विटर पर हैं और लोग सब वियान का ट्विटर पर स्वागत करें। आपको बताते चलें की जूनियर कुंद्रा ने अपना पहला ट्वीट भी ट्विटर में डाल दिया है इस ट्वीट के माध्यम से जूनियर कुंदरा ने अपने फैन्स का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि आज मुझे बहुत अच्छी नींद आई और मैंने रात में तीन बार उठकर दूध पिया और अपने मॉम डैड के साथ खेला। जूनियर कुंद्रा के इस पेज पर अगर नजर डाली जाये तो आपको बता दें की विआन ट्विटर के अब तक के सबसे छोटे यूजर हैं।
गौरतलब है कि गत 21 मई को शिल्पा ने मुंबई के खार में हिंदुजा हेल्थकेयर सर्जिकल अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया था। अब तक बेटे का कोई नाम नहीं रखे जाने की वजह से शिल्पा और राज उसे के कहकर पुकारते थे।


Click it and Unblock the Notifications