शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा निशाना, लिखा-पेट्रोल से सस्ती बियर, लोगों ने दिलाई चरस की याद
पेट्रोल के दाम को लेकर लगातार बॅालीवुड से आवाज आती रहती है। इस बार बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पोस्ट लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर अपनी राय जाहिर की है। साथ ही उन्होंने ने पेट्रोल प्राइज की तुलना बीयर से की। जिसे लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा से ही देश से जुड़े मामले पर अपनी राय बताते रहे हैं।
खासकर सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी राय को हमेशा बेबाक तरीके से जाहिर की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को ट्टीट कर अपनी बात रखी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्टीटर हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है कि दर्शकों के बाद बीयर अब पेट्रोल से सस्ती हो गई है।

अब नया स्लोगन होगा- बस पी लो और ड्राइव मत करो। शत्रुघ्न सिन्हा का यह ट्टीट काफी तेजी से पढ़ा जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा के इस पोस्ट पर लिखा है कि चरस अफीम तो और भी सस्ता है। वहीं एक यूजर ने आज सिन्हा जी अपनी बीयर ,से गाड़ी चलायेंगे। एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा है कि बॅालीवुड अब ड्रग्स वुड बन गया है।
एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि नसा ही तो वो चीज है जो युवाओं को बेरोजगार बनाता है तभी तो सस्ता है न पड़ेंगे लिखेंगे न नौकरियां मांगेंगे। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए बोला है कि सर बियर पीकर गाड़ी की जरूरत नहीं। अपनी 11 नंबर की बस ही बहुत है। पेट्रोल के प्राइज का समर्थन करते हुए एक यूजर ने बोला है कि जब पेट्रोल सस्ता था तब क्या पेट्रोल पीते थे?


Click it and Unblock the Notifications











