घायल हुए शाहिद कपूर

शाहिद के एक करीबी सूत्र ने बताया, "शाहिद छह बार चोट खा चुके हैं। पहली बार उनकी कलाई पर चोट लगी और उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना पड़ा। एक अन्य दृश्य की शूटिंग के दौरान वह फिसल गए और उन्हें बुरी तरह खरोंचे आईं। शाहिद को एक के बाद एक करके चोट लगती ही रहीं।"
इससे पहले शाहिद और सह-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पुणे में फिल्म की शूटिंग के दौरान बाइक से गिर पड़े। दोनों को काफी चोट लगी।


Click it and Unblock the Notifications