फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टर रणवीर शौरी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन
कोरोना की मार का सामना दुनिया अभी भी कर रही है। कोरोना से देश का हाल पहले से बेहतर है लेकिन अभी भी सावधानी में जरा सी भी लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित होने का खतरा उसी तरह बना हुआ है। कोरोना वायरस से आम से लेकर खास तक हर कोई परेशान है। ऐसे में बॅालीवुड के भी कई स्टार्स कोरोना का सामना कर रहे हैं।
कई बड़े नाम इस फेहरिस्त में शामिल है, अब इसमें बॅालीवुड एक्टर रणवीर शौरी भी आ गए हैं। रणवीर शौरी ने ये जानकारी दी है कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

एक्टर रणवीर शौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रणवीर ने खुद ट्वीट करके इस संंबंध में जानकारी दी है। रणवीर ने लिखा है कि मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं। कोरोना के लक्षण माइल्ड हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।


Click it and Unblock the Notifications











