80 साल की उम्र में मशहूर 'विलेन रंजीत' ने किया बेटी के साथ धमाकेदार डांस, देखिए वायरल VIDEO
लॉकडाउन में इन दिनों कई स्टार्स हैं जो कि परिवार के साथ अपने मस्ती भरे टाइम की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में अब मशहूर विलेन रंजीत का नाम भी शामिल हो गया है। रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर वह अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो में रंजीत अपनी बेटी के साथ जिम में दिखाई दे रहे हैं। रंजीत की बेटी जिस तरह डांस कर रही है वो भी उसी तरह कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उनसे ये हो नहीं पाता है। लेकिन पिता और बेटी के बीच की ये ट्यूनिंग आपको जरूर पसंद आएगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए रंजीत ने लिखा है कि लगभग 80 साल के करीब, सिर्फ मेरी बेटी ही मुझे डांस करा सकती है। वो भी अपने इशारे पर। रंजीत को उनके इस वीडियो पर कई सारे कमेंट मिल रहे हैं।

सूरज पंचोली ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। आपको बता दें कि रंजीत ने सिनेमा को 200 से अधिक फिल्में दी हैं। उनका विलेन निगेटिव किरदार आज भी लोगों पर छाया है।
सिनेमा के यादगार विलेन के तौर पर रंजीत ने अपनी पहचान बनाई है। 70 से 80 दशक के वह सबसे खतरनाक विलेन रहे हैं। रियल लाइफ में उनकी ये छवि बिल्कुल नहीं रही है। चलिए फिर आपको उनका ये वीडियो दिखाते हैं..
View this post on InstagramNearing 80 yrs, only my daughter can make me dance (on her fingers)
A post shared by Ranjeet (@ranjeetthegoli) on


Click it and Unblock the Notifications











