Cannes Film Festival 2023: कान्स में दिखाई जाएगी बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म, एक्टर हुए खुश

 Rahul Roy

Cannes Film Festival 2023: हिंदी सिनेमा जगत में कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी लोकप्रिय है, हर साल यह काफी उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां शुरु हो गई है। बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों ने इस बार कान्स में जगह बनाई है। साथ ही खबर है कि आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की फिल्म भी इस साल कान्स में दिखाई जाएगी।

16 मई से शुरू हो रहे इस समारोह में इस फिल्म को भी दिखाया जाएगा, फिल्म का नाम आगरा है और इसके लीड एक्टर हैं आशिकी फिल्म में नजर आ चुके राहुल रॉय।

राहुल रॉय वो स्टार हैं जिन्हें अब तक जितनी पहचान मिली पहली फिल्म में ही मिली, आशिकी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और उनकी इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया, इसके बाद एक्टर ने गुमनामी का एक दौर देखा।

वहीं राहुल रॉय ने पिछले तीन साल से कोई फिल्म नहीं की है, वह अपनी हेल्थ के चलते सिनेमा जगत से ब्रेक ले चुके हैं। परंतु उनकी पिछली फिल्म आगरा थी जो साल 2020 में आई थी, अब इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवरल के लिए चुना गया है।

अनुराग कश्यप की फिल्म केनेडी के बाद ये भारत की ओर से दूसरी फिल्म है जिसे कान्स में प्रीमियर के लिए चुना गया है। इस फिल्म की बात करें तो इसमें राहुल का लीड रोल है और इसे डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में रखा गया है।

इस फिल्म का लेखन कानु बहल ने किया है और इसका निर्माण सारेगामा इंडिया लिमिटेड, UFO प्रोडक्शन और O28 फिल्म्स ने मिलकर किया है. इस बड़े फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली इस फिल्म का प्रीमियर 16-27 मई के बीच किया जाना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X