..................... Bollywood actor-producer ArbaazKhan has confessed that he was involved in IPLbetting - Hindi Filmibeat

आईपीएल सट्टेबाजी: एक्टर अरबाज खान ने कुबूल किया गुनाह, कहा कि वो सट्टे में शामिल थे

एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले मे आज ठाणे पुलिस के सामने समन के बाद पेश हुए थे। इस मामले में अरबाज खान ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है और कहा है कि हां वो इस मामले में शामिल थे और उन्होने सट्टा लगाया था।

गौरतलब है कि अरबाज खान नाम सटोरिए सोनू जालान ने लिया था। सोनू जालान 15 मई को पकड़ा गया था और अरबाज खान का नाम उसने पूछताछ के दौरान ले लिया था।

arbaz khan, अरबाज खान

बता दें कि आज अरबाज खान पुलिस के समन के बाद ठाणे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और उनसे पुछताछ हुई। पूछताछ के समय पर पकड़ा गया सटोरिया भी अरबाज खान के सामने ही बिठाया गया था।

बता दें कि अरबाज खान ने ज्यादा समय ना लगाते हुए अपना जुर्म कुबूल कर लिया औऱ कहा कि वो इस मामले में शामिल थे। बता दे इस मामले मे आरोप था कि अरबाज खान ने करीब 2 करोड़ रुपए का सट्टा लगाया था और वो सट्टा हार गए थे।

बता दें कि अरबाज के कुबूलनामें को पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिया है और अब इस बारे में आगे पुलिस जांच करेगी कि इसके लिंक कहा तक फैले हुए।

अरबाज को लेकर पुलिस का शक तब और गहरा हो गया था जब इस सटोरिए सोनू जालान के साथ अरबाज खान की तस्वीर मिली थी।

बता दे कि अरबाज जब पूछताछ के लिए आए थे तो उसके पहले सलमान खान से मुलाकात करके आए थे और हो सकता है इनकी लीगल टीम कुछ मदद करे।

इसके अलावा अरबाज खान के साथ सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए थे और साथ में कुछ वकील भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X