अभिनेता प्राण को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
मुंबई। अपने अभिनय और संवाद अदायगी के कारण बालीवुड में खास शख्सियत रखने वाले अभिनेता प्राण को 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित किया जायगा। इस पर खुशी जताते हुए उनकी बेटी ने कहा है कि हम सभी इस खबर से बेहद खुश है। उन्होने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं और फिल्मों में एक बड़ा योगदान दिया है। अत: वह इस सम्मान के हकदार हैं।
यह भी ध्यान देने योग्य है कि पिछले दिनों सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार ने प्राण को यह पुरस्कार दिये जाने की बात की थी। इस पर लता जी का कहना है कि वह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। हम खुश हैं कि उन्हें यह सम्मान दिया गया।

प्राण ने जंजीर, डॉन, उपकार जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म 'यमला जट' थी जो कि 1940 में आयी थी। प्राण का पूरा नाम 'प्राण कृष्ण सिकंद' है। 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में जन्में प्राण इस समय 93 वर्ष के हैं।


Click it and Unblock the Notifications