..................... Bollywood Actor Manoj Bajpayee new movie announced, actor will be seen in court room drama। मनोज बाजपेयी की नई फिल्म हुई अनाउंस, कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे स्टार - Hindi Filmibeat

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का हुआ ऐलान, कोर्ट रूम ड्रामा में आएंगे नजर

bollywood-actor-manoj-bajpayee-new-movie-announced-actor-will-be-seen-in-court-room-drama

तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता, प्रतिभा के पावर हाउस मनोज बाजपेयी ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। मनोज बाजपेयी कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म विनोद भानुशाली के भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, सुपरन एस वर्मा और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले बन रही है। इस प्रोजेक्ट के नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

यह कहानी हिंदी फिल्मों में निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की का डेब्यू है, जिन्होंने एस्पिरेंट्स, सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड, फ्लेम्स और अन्य जैसे लोकप्रिय ओटीटी शो को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म अवॉर्ड विनिंग सीरीज 'द फैमिली मैन' के बाद सुपरन एस वर्मा और मनोज बाजपेयी को एक साथ वापस लेकर आ रही है। फिल्म की शूटिंग आज यानि 9 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

फिल्म के प्रोड्यूसर्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म 2023 में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इंडस्ट्री में 3 दशक से ज्यादा समय दे चुके अभिनेता मनोज बाजपेयी अब तक 100 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- जब विनोद भानुशाली और सुपर्ण एस वर्मा ने मुझे कहानी के बारे में बताया, तो मुझे पसंद आ गया और तुरंत इस खूबसूरत स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने के लिए मैं तैयार हो गया। कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा, जिसे अपूर्व कार्की द्वारा निर्मित किया जाएगा, और हम आज शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। मुझे यकीन है कि यह फिल्म कुछ ऐसी है, जिसे लोग असल में लंबे समय तक याद रखेंगे।'

वहीं, आगे फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा- मनोज बाजपेयी जब भी ऑन-स्क्रीन आते हैं, तो वह आपको कहानी, अपने द्वारा निभाए गए किरदार पर विश्वास दिलाते हैं और आपको छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करते हैं। वह हमेशा इस किरदार के लिए हमारी एकमात्र पसंद थे। इस फिल्म में, मुझे जी स्टूडियो में दोस्तों सुपरन एस वर्मा और शारिक पटेल के साथ काम करने के साथ-साथ अपूर्व सिंह कार्की जैसी युवा प्रतिभा का अनुभव करने का मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X